इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता मनोज सुले ने मंगलवार को वेयरहाउस में फांसी के फंदे पर लटककर की खुदकुशी कर ली। वह कांग्रेस की ओर से पूर्व जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सुले ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया। वे अयोध्या पुरी में रहते थे जबकि नयापुरा राऊ में उनका पुश्तैनी मकान है। नखराली ढाणी के पास मनोज सुले की कोल्ड स्टोरेज है। कांग्रेस नेता मनोज सुले ने वहीं जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। सूत्रों के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण मनोज सुले ने आत्महत्या की है। कुछ साल पहले उनके छोटे भाई दिलीप सुले की संदिग्ध मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि मनोज सुले का बेटा भी अलग रहता है। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!