इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को बेरहमी से घर में घुसकर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार न्याय की आशा में डीसीपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचा था। मारपीट के वीडियो भी सामने आए हैं। हमलावरों ने बूढ़ी महिला और उनकी बहू को भी बुरी तरह पीटा।
आजाद नगर थाना क्षेत्र के काली पुलिया की गली में दो परिवारों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया जिसमें महिलाएं और घर पर आए मेहमानों को चोटें आई हैं। पीड़ित घायलों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग मेरे बेटे को घूर कर देख रहे थे दूसरे पक्ष के घर के लोगों को समझाया तो उन लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। 10 से 12 लोगों ने बेटे, जमाई, बेटी को भी मारा है। लोहे की रोड हॉकी से हमला किया है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि ना मैं उन लोगों को जानता हूं और ना वह मुझे जानते हैं। हम तो बीच बचाव कर रहे थे। उन लोगों ने लोहे की राड से मुझे मारा मेरी बीवी को मारा मेरे बच्चों को मारा है। फिलहाल डीसीपी के निर्देश पर आजाद नगर थाना पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच करेगी

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!