प्रदेश के मंडला में बारातियों से भरी बस पलट गई। बस में 25-30 लोग सवार थे। गनिमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि बारात की बस नारायणगंज में शादी समारोह में जा रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंडला कोतवाली के अंतर्गत मंडला जबलपुर मार्ग पर हुआ। जहां बारात ले जा रही बस अनियंत्रित होकर फूल सागर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर पलट गई। सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!