मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नामचीन मेक्रो विजन एकेडमी स्कूल की कक्षा 11वीं की बायोलॉजी की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद हडकंप मच गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और संस्थान के निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।
छात्रा के परिजन सूचना पर इंदौर से बुरहानपुर पहुंच गए थे। छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के द्वारा ही संचालित निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है परिजन अब इस मामले की शासन प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग कर रहे हैं। बुरहानपुर की लालबाग थाना पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मेक्रो विजन स्कूल के संचालक और संस्थान द्वारा संचालित निजी अस्पताल ऑल इज वेल के संचालको ने परिजनों के आरोपो को निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है और पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह सामने आने की उम्मीद।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!