ग्वालियर; उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से ग्वालियर आई टी आई करने आई एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल इटावा जिले के बकेवर कस्बे की 22 वर्षीय छात्रा ग्वालियर में पढ़ाई करने पहुंची थी।
उसने यहां गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के रणधीर कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था यहीं पर मकान मालिक के भतीजे दीपक तोमर से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दीपक से युवती की दोस्ती हो गई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
2021 में जब छात्रा एक दिन घर पर अकेली थी तो दीपक आया और उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। जिनको वायरल करने की वह धमकी देता था। 2021 से आरोपी लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था और परेशान होकर युवती ने गोले का मंदिर थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!