अंबेडकर जयंती के अवसर पर उज्जैन की केंद्रीय भेरूगढ़ जेल में हत्या एवं जघन्य अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदियों को रिहा किया गया है। उज्जैन जेल से रिहा होने वाले कैदियों में एक महिला कैदी एवं चार पुरुष कैदी शामिल हैं।
भैरवगढ़ जेल के जेलर सुरेश गोयल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा आए आदेश के बाद उज्जैन जेल के पांच कैदियो को रिहा करने की कार्यवाही की गई। इनमें मुबीना बी पति सलीम खां, जाटव मोहल्ला, शिवजी रोड़ पचौर,अमित सिंह पिता बृजकिशोर सिंह, ढाँचा भवन देवास, अशरफ पिता खाजू खां, पचौर, बजरंग पिता भंवरलाल, नलखेड़ा, रामसिंह पिता पूरसिंह आलोट को रिहा किया गया।

More Stories
दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस का तोहफा, 522 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल; कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा
शहीद TI दिलीप पुरी गोस्वामी को उज्जैन पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर के वाहन को रुकवाकर किया नमन