लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक मस्जिद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे गूंज रहे हैं। वायरल वीडियो भोपाल की अलीगंज हैदरी मस्जिद का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहे लोग बोहरा समाज के बताए जा रहे हैं। जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के पोस्टर लहराए और एकजुट होकर अबकी बार 400 पार, मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारे लगाए।
भोपाल के जुमेरती स्थित अली गंज हैदरी मस्जिद में बोहरा समाज ने शुक्रवार को वहां से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा का स्वागत किया, आलोक शर्मा की मौजूदगी में मस्जिद परिसर में नारे लगे। बोहरा समाज के जौहर अली साहब, शेख मुर्तजा साहब, हुनेद सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!