देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां राजधानी दिल्ली के लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं, वहीं मध्य प्रदेश में भी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
दशहरा मैदान में होगा मुख्य समारोह
इस बार उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं और कार्यक्रम की रिहर्सल भी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
गौरतलब है कि इसी वर्ष 26 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और परेड की सलामी ली थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि 15 अगस्त का मुख्य समारोह भी कार्तिक मेला ग्राउंड में ही आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, प्रशासन ने इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दशहरा मैदान का चयन किया है। समारोह में ध्वजारोहण के साथ परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य देशभक्ति से जुड़े आयोजन होने की संभावना है। समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

More Stories
सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की भव्य सवारी, भगोरिया नृत्य ने मोहा मन
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप
उज्जैन में आज सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल, बी प्राक सुनाएंगे शिव भजन