मध्य प्रदेश के रीवा में 6 साल का मासूम बोरवेल के गहरे गढ्ढे में गिर गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को जनेह थाना क्षेत्र में एक मासूम दोस्तों के साथ खेल रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा है। मासूम को सुरक्षित निकालने के हर संभव कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में 6 वर्षीय मयंक आदिवासी खेलते खेलते खुले बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा कि खुले बोर में 60 फिट फंसा हुआ है।
घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है। जेसीबी के माध्यम से रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!