उज्जैन में गुरुवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईद-उल-फितर, मीठी ईद सुबह से मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में होने वाली नमाज के लिए निकले। नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम जन ने दूसरे को ईद पर्व की मुबारकबाद दी।
ईद पर्व पर सुबह शहर की विभिन्न मस्जिदों जामा मस्जिद,कोट मोहल्ला मस्जिद,लाल मस्जिद, नई सड़क, शिकारी गली मस्जिद, मिर्जावाडी मस्जिद, हम्मालवाडी मस्जिद, भेरूगढ़ मस्जिद,नूरे इस्माईल आगर रोड़ नाका,बड़ी मस्जिद, फ्रीगंज मस्जिद,दानी गेट मस्जिद, नबी साहब गुदरी चौराहा सहित अन्य मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के घर जाकर ईद-उल-फितर की एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मीठी सेवइयां खिलाई।
उज्जैन शहर में ईद की मुख्य नमाज इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर अदा की गई। नमाज के बाद उज्जैन एडीएम अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी ईदगाह पर पहुंचे और उन्होंने शहर काजी मौलवी खलिकुर्रहमान सहित मुस्लिम समाज के लोगो को ईद की शुभकामना दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद की दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।”
पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई
ईद के मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर आपसी भाईचारे को बढ़ने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये त्योहार एकजुटता और शांति की भावना फैलाए। पीएम मोदी ने सभी लोगों की खुशी और स्वस्थ रहने की भी कामना की।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु