गुड़ी पड़वा पर शिप्रा के रामघाट, नृसिंह घाट, दत्त अखाड़ा और गुरुद्वारा घाट दीपकों की रोशनी से जगमगा उठे। विक्रमोत्सव अंतर्गत शिवज्योति अर्पणम् कार्यक्रम के तहत इन घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। भगवान शिव को दीप अर्पित कर हिंदू नववर्ष का शुभारंभ किया गया। दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई। इनके माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
गुड़ी पड़वा को हिंदू नव वर्ष मनाया जाता है। इस मौके पर उज्जैन में रामघाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामघाट के साथ नरसिंह घाट, दत्त अखाडा घाट और गुरु नानक घाट पर भी दीपक जलाए गए। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के साथ उज्जैन गौरव दिवस और विक्रम उत्सव का रंगारंग समापन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं सिंगर जुबिन नौटियाल अपने सुमधुर गानों से समां बांधते हुए दिखाई दिए।
आयुक्त आशीष पाठक द्वारा बताया गया कि विभिन्न संगठनों एवं संस्था के 8,000 से अधिक वॉलेंटियर्स एवं 1,500 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिप्रा के घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीपक को प्रज्वलित किया गया।
नगर निगम द्वारा शिप्रा नदी के घाटों को एबीसी एवं डी चार सेक्टरों में विभाजित किया, जाकर ब्लॉकों में 5.51 लाख दीपकों को तीन दिवस में एमआईटी के विद्यार्थियों, महिला बाल विकास नगर निगम कर्मचारियों द्वारा जमाया गया।
दीपकों को प्रज्जवलित किए जाने हेतु 10 हजार मोमबत्ती एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की गई। घाटों पर वॉलेंटियर्स हेतु छाया की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक मंच आदि का भी निर्माण किया गया।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु