आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो गई है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान होता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक चलेगी। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भिन्न-भिन्न भाषा भाषी, धर्मावलंबी और पंथों के अनुयायी रहते हैं। प्रदेश वासी सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। भारतीय त्योहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। ये त्योहार पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के प्रारंभ होने के अवसर पर मनाए जाते हैं। गुड़ी पड़वा भी इन्हीं त्योहारों में से एक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंगलवार से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष के संवत का नाम पिंगला है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत को स्थान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गुड़ी पड़वा पर्व और विक्रम संवत 2081 पिंगला पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!