मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आने वाले भगवां थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ 18 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची अपने भाइयों के साथ खेत पर खेल रही थी। बच्ची ने घर पहुंच कर परिजनों को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है। परिजनों ने बताया है की बच्ची अपने दो भाइयों के साथ गांव के पास स्थित खेत पर खेल रही थी।
बच्ची का पिता मजदूरी करने गया था और मां घर का काम कर रही थी। गांव का ही एक युवक आया और बच्ची को अपने साथ जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी बात बताई।
पुलिस ने बताया कि 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!