मध्य प्रदेश के सिंगरौली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां 8 महीने की मासूम बच्ची को मां ने ही गला दबाकर मार दिया। हैवानियत की हद यही खत्म नहीं हुई, उसने मासूम के शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। इस मामले में आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बरगवां थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दंपति ने थाने पहुंचकर मासूम की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर मासूम की सरगर्मी से तलाश में जुट गई। जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो मां ही आरोपी निकली।
इसके बाद पुलिस ने नाले से शव को बरामद किया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!