मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेलवे का ब्रिज अचानक ढह गया। इस घटना में ब्रिज के ऊपर काम कर रहे मजदूर 50 फीट नीचे नदी में गिर गए। इसमें 5 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है
घटना मुरैना जिले में मंगलवार की सुबह 8 बजे की है। यह पुल जौरा के पास नैरोगेज लाइन का पुल है। मंगलवार को सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस समय पुराने और जर्जर हो चुके पुल को तोड़ने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया। मजदूर एक के बाद एक पुल के नीचे गिरने लगे। नदी में पानी ज्यादा नहीं होने के कारण श्रमिकों को काफी चोट आई है। वहीं लोहे के भी सरिए से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि पुल जैसे ही धराशाही हुआ उसके साथ ही श्रमिक भी गिरने लगे। श्रमिक अपने आपको संभालते तब तक वे पुल के साथ नीचे आ चुके थे। सात घायल मजदूरों में से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुरैना के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कुछ दिन पहले ही रेलवे ने पुल से लोहे की एंगल व गर्डर आदि को मजदूरों से खुलवाना शुरू कर दिया। लेकिन मंगल सुबह अचानक पुल ढह गया। जिससे पुल के एंगल खोल रहे मजदूर पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल होने वाले मजदूरों की संख्या 7 है।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!