कभी-कभी मज़ाक भारी पड़ता है। लेकिन इतना भारी पड़ सकता है। मृतक ने सोचा नही था। और मज़ाक-मज़ाक में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। पुलिस ने घटना स्थल को सील करते हुए मामले में जांच शूरू कर दी है। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 10 वीं के छात्र को फांसी लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेला था। और अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाने के मजाक कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, मृतक अभिषेक रघुवंशी पुत्र कैलाश रघुवंशी निवासी कड़ीलपुरा का है। जहाँ उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसमे मृतक का मोबाइल पास में पड़ा था। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में मृतक के द्वारा अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाकर मजाक कर रहा था। तभी अचानक स्टूल खिसक जाने से उसकी फांसी लग गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता एसडीएम की गाड़ी चलाते है। फिलहाल मल्हारगंज पुलिस ने इस मामले में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं