बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में दो नक्सली को मार गिराया। इन दोनों पर 43 लाख का इंमान घोषित था। पुलिस द्वारा जंगल में सर्च अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सुरक्षा बल द्वारा लम्बे समय से इन नक्सलियों की खोज की जा रही थी। इन दोनों पर तीन राज्यों की पुलिस ने इनाम घोषित किया था।
बलाघाट जिला में दो दशक से नक्सली पैर जमाए हुए हैं। जहां पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई कर सफलता भी हाथ लग रही है। लोकसभा चुनाव के बीच में नक्सली कहीं किसी वारदात को अंजाम दे पाते उससे पहले ही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की है। क्षेत्र के लांजी थाना अंतर्गत पितकोना जंगल में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 इनामी नक्सली मारे गए हैं।
जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि नक्सली कुछ वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के नेतृत्व में हॉक फोर्स और पुलिस बल सर्चिंग करने के लिए निकले। सर्च अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच भिड़त हो गई। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। पुलिस ने जंगल से दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। पुलिस मुठभेड़ में दोनों नक्सलियों पर तीन राज्यों की पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं