एमपी की एशियन खिलाड़ी चार्वी मेहता उदयपुर में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटेड चेस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। लेकसिटी चेस फेस्टिवल के तहत आयोजित 15,00,000 पुरस्कार राशि वाली इस चैंपियनशिप में अब तक देश- विदेश के 595 खिलाड़ी पंजीकृत हो चुके हैं।
उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन ने बताया चैंपियनशिप विश्व शतरंज महासंघ के नियम अनुसार स्विस पद्धति से 9 चक्रों में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नवीं में अध्ययनरत चार्वी मेहता एशियाई खेलों में शतरंज के दोनों फॉर्मेट में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शहर एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने के साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक प्राप्त कर तृतीय फिजिकली चैलेंज्ड राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि चार्वी ने हाल ही में कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में भारी उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराकर एवं महिला वर्ग में सर्वाधिक राउंड जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।
चार्वी को प्रारंभ में राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री एवं अरबाज खान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया तथा वर्तमान में राष्ट्रीय आर्बिटर श्री नीरज सिंह कुशवाह एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी श्री ओम प्रकाश कंवल द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं