मध्य प्रदेश के सागर जिले के सदर इलाके में शनिवार को रंगपंचमी वाली देर रात को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक ई-रिक्शा चालक धार्मिक गाने बजाते हुए मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान उसे और उसके साथी को अन्य वर्ग के लोगों ने रोक लिया। यही नहीं चालक को गाना बंद करने को कहा और उनकी बात न मानने पर मारपीट शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक चाकू के हमले से घायल भी हुआ है।
वहीं, कुछ देर बाद घटना की जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को लगी तो वो भी भारी तादाद में मौके पर जमा हो गए। इससे इलाके में तनाव के हालात बन गए। देखते ही देखते कुछ देर में गाली गलौज और पथराव शुरू हो गया। और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। बबाल रोकने के लिए सागर एसपी समेत बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा और हालात काबू में किए।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं