प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उमरिया जिले के दौरे पर आएंगे। जिसके बाद वे कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगे। आपको बता दें कि शहडोल-उमरिया से भाजपा ने हिमाद्री सिंह को इस बार फिर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। जिनके प्रचार के लिए खुद मोहन यादव उमरिया पहुंच रहे हैं। वे प्राइवेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से उमरिया पहुंचेंगे और फिर जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे एवं उन्हें जीत का मंत्र देंगे।
जानकारी अनुसार आज 11:00 बजे उमरिया में सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर लैंड करगा और फिर सीएम कई प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। उमरिया के बाद वह करीब 12:00 बजे डिंडोरी के लिए रवाना हो जाएंगे।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं