प्रदेश में लोकसभा चुनाव का सियासी शोर जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे पर जमकर सियासी हमले बोल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में किए गए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन है, ऐसे में देखना यह होगा कि कितने प्रत्याशी अपना नाम वापस लेते हैं।
इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी
प्रदेश की सात लोकसभा सीट टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। राजनीतिक पार्टियों समेत निर्दलीय प्रत्याशी चार अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं और आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 अप्रैल को इन सीटों पर मतदान होगा।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं