मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक मकान में भाई और बहन के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टि आत्महत्या का मामला नज़र आरहा है। दोनों ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की। मां नमाज के लिए जा रही थी इस दौरान मां ने जब कमरे में जाकर देखा तो भाई और बहन की हाथ की नस कटी हुई थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जीवाजीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बच्चों के पिता विदेश में रहते हैं आपको बता दें की यह घटना उज्जैन के सैफी मोहल्ले की है।
घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि आपने मेरी आंखों का इलाज नहीं करवाया आपने हमारा ध्यान नहीं रखा मां भी ध्यान नहीं रखती है। मृतकों के नाम ताहिर और जेहरा है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है आपको बता दें की सैफी मोहल्ले में रहने वाले सादिक हुसैन बोहरा समाज से आते हैं और वह अभी कुवैत में रहकर काम कर रहे हैं।
यहां पर उनकी पत्नी फातिमा अपने बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार की शाम को फातिमा नवाज पढ़ने के लिए जा रही थी। तब उन्होंने अपने बच्चों को आवाज़ लगाई लेकिन जवाब नहीं आया तो वह कमरे में पहुंची देखा तो यहां पर दोनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े हुए थे और दोनों बच्चों के हाथों की नस कटी हुई थी। बताया जा रहा है कि सादिक हुसैन और उनकी पत्नी फातिमा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इस कारण सादिक कुवैत में रहते हैं और उज्जैन में उनका आना-जाना काफी कम है।

More Stories
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका
दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस का तोहफा, 522 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल; कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा