मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पुलिस पर रौब जमाने का एक मामला सामने आया है, जहां महिला SI को शहर के एक बड़े कारोबारी ने रौब दिखाया और उन्हें धमकी दी। कारोबारी ने चेकिंग कर रही महिला SI से धमकी देते हुए कहा कि “न हूटर हटेगा-न चालान कटवाऊंगा, एसपी को बता दो मेरी गाड़ी का नम्बर”। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसके बाद अब पुलिस धमकीबाज कारोबारी के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है।
लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में पुलिस लगातार चौराहा पर चेकिंग कर रही है ग्वालियर में विवेकानंद चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एसआई सोनम पाराशर ने एक कार को रोका कार पर हूटर लगा हुआ था जबकि कार हूटर लगाने के लिए पात्र नहीं थी। जब पुलिस ने कार में बैठे व्यक्ति से उसका परिचय पूछा तो उसने अपना नाम कारोबारी मुकेश अग्रवाल बताया जब महिला एसआई ने कहा कि कार से हूटर हटाना पड़ेगा और चालान भी कटेगा।
इसके बाद कारोबारी ने कहा कि न हूटर हटेगा न चालान कटवाऊंगा एसपी को फोन लगा कर बता दो मेरी गाड़ी का नंबर मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी है। कारोबारी पुलिस को धमकाने के बाद बिना चालानी कार्रवाई के ही मौके से चला गया।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी