प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिटायर्ड होम गार्ड की हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि घर के अंदर बक्से में रिटायर्ड होमगार्ड रामस्वरूप राठौर की लाश मिली है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक 8 दिन पहले 16 साल की नातिन के साथ अपने गांव के घर पर आया था। वारदात के बाद से नातिन घर से गायब है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
आपको बता दें कि यह घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के पिपरी कृष्णा कॉलोनी की है। इस घटना को अंजाम होली वाले दिन दिया गया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को नातिन के प्रेम प्रसंग को लेकर आशंका है। लापता लड़की के पिता जब घर आए तब इस हत्या का पता चला। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और रिटायर्ड होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!