उज्जैन में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला के साथ एक ऑटो वाले ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया है। बुजुर्ग महिला की उम्र 60 साल है जिसे ऑटो वाले ने घर छोड़ने की बात कही और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर रेप करने के बाद फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी ऑटो ड्राइवर फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
उज्जैन शहर की बेगमबाग कॉलोनी में रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप की ये घटना हुई है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो घरों में झाड़ू पोंछे का काम करती है और 19 मार्च की रात 9.30 बजे काम निपटाकर घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे एक ऑटो वाला मिला और ऑटो ड्राइवर ने अपना नाम सलमान बताते हुए उससे कहा कि वो उसे जानता है और घर छोड़ देगा। पीड़िता ऑटो ड्राइवर की बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी सलमान उसे घर न ले जाकर जीवनखेड़ी की तरफ सुनसान इलाके में ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका