मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में गेहूं कटाई कर घर जा रही एक महिला को पुलिया के नीचे ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूसकर 2 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके कारण महिला ने जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के डगांरिया और बड़ागांव के बीच शनिवार देर शाम को विवाहित महिला को जबरदस्ती पुलिया के नीचे ले जाकर 2 युवकों ने जबरदस्ती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। महिला ने इस घटना के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बैतूल चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला की हालत में सुधार होने पर महिला ने अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी जिला चिकित्सालय स्टाफ को दी। जिसके बाद जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी प्रभारी ने इस पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर बैतूल एसडीओपी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। नायब तहसीलदार ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए हैं। वहीं बैतूल बाजार थाना प्रभारी द्वारा भी महिला के बयान दर्ज किए गए। वहीं महिला डॉक्टर द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया। महिला द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना भेज दी है।
पुलिस और तहसीलदार ने अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज किए और जीरो प्राथमिकी दर्ज की।” उन्होंने कहा कि मामले को आगे की कार्रवाई के लिए बोरदेही थाना अग्रसारित किया जाएगा। वहीं महिला की मेडिकल जांच करवाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!