भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया, बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और दुनिया में शांति और खुशी के लिए प्रार्थना की।
जानकारी के मुताबिक, IPL शुरू होने से पहले शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी पत्नी तान्या वाधवा के साथ महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्मारती में शामिल हुए, भस्मारती में शामिल होने के बाद दोंनो ने विधि विधान से पूजा-अर्चना भी की।
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद क्या बोले उमेश यादव
शनिवार प्रातः काल भगवान महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित होने के लिए क्रिकेटर उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ भगवान महाकाल के मंदिर पहुंचे। उमेश यादव ने भगवान महाकाल का पूजन पाठ व अभिषेक करने के बाद मीडिया से कहा “भगवान महाकाल की जय हो.. जयश्री महाकाल. भगवान महाकाल मंदिर आकर बड़ा अच्छा लगा। यहां पुजारी ने अच्छे से दर्शन कराए और पूजन पाठ कराया।” बता दें कि उमेश यादव इंदौर में हुए मैच के दौरान 2023 में भी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।

More Stories
उज्जैन में लव जिहाद! होटल से हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का जमाल
उज्जैन; निगम कर्मचारी ने अभ्रदता की तो धरने पर बैठे पार्षद, जानें क्या है मामला?
उज्जैन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत; कुत्ते को बचाने में एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा, पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर!