आगरा से उज्जैन दर्शन करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं की कार टायर फटने से पलट गई। हादसा उज्जैन से लौटते समय पार्वती नदी के पास हुआ। कार में बैठे चार लोगों को चोट आई है। आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की हादसे में मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, पार्षद विजय वर्मा समेत सात लोग शनिवार को उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वो अर्टिगा कार से लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे पार्वती नदी के पास कार का पिछला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए पलट गई। हादसे में कार में बैठे सभी लोगों के चोट आईं।
पार्षद विजय वर्मा ने बताया कि वो आगे बैठे थे। उनके सीट बेल्ट लगी थी। सुबह का समय था। आंखों में नींद थी। तभी अचानक तेज झटका लगा। कार ने तीन बार पलटा खाया। हादसे में उनको हल्की चोट आई हैं। पीछे की सीट पर बैठे संजीव भारद्वाज, सरवन कश्यप, मुकुल फौजदार को चोट आईं। घायलों को हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां पर ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!