मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही महिलाएं 10 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर लड़ती रहीं। आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर एक दूसरे को जमकर पीट रहीं थीं। मौके पर मौजूद लोग भी इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही महिलाएं रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से सामान बेचने का काम करती हैं।
महिलाएं रेलवे स्टेशन पर ककड़ी बेच रही थीं। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक दूसरे के साथ दोनों महिलाएं मारपीट करने लगीं। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म कुश्ती का अखाड़ा बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही अवैध महिला वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही महिलाएं रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से सामान बेचने का काम करती हैं। सामान बेचने को लेकर ही दोनों महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!