V India News

Web News Channel

उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे राहुल गांधी; आज मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन!

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किये है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ मौजूद थे। इनके साथ ही यात्रा के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पांचवां और आखिरी दिन है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा यात्रा बड़नगर से धार जिले के बदनावर पहुंचेगी।

बदनावर और रतलाम में सभा करेंगे राहुल

राहुल गांधी आज बड़नगर रास्ते पर गजानंद नगरी में युवाओं के अधिकारो को लेकर आमसभा को भी संबोधित करेंगे, इसके अलावा धार जिले में कांग्रेस नेता की न्याय यात्रा बदनावर विधानसभा में पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी रोड शो करेंगे, इस यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया गया है।

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभार ने कहा- आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 53वां दिन है और दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के बदनावर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा डेढ़ घंटे के लिए फिर से शुरू होगी और आज हम रतलाम में रहेंगे। आज (बुधवार) मध्यप्रदेश में आखिरी दिन है। कल (गुरुवार) सुबह हम राजस्थान में प्रवेश करेंगे और दोपहर तक हम गुजरात में प्रवेश करेंगे।