वर्दी एक बार फिर से दागदार हुई है. वर्दी वाले गुंडे की करतूत कैमरे में कैद हो गई है. वर्दी में दबंगई दिखाते इस कॉंस्टेबल की करतूत सोशल मीडिया पर बड़ीे तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है.
दरसल भैंसदेही विधानसभा के अनतर्गत एक पुलिस वाला तीन युवकों को एक ही रस्सी में बांधकर पिटाई करता दिखाई दिया. इस दौरान किसी ने इसकी विडियो बना ली. अब ये विडियो जमकर वायरल हो रहा है. विडियो में साफ़ देखा जा सकता है तीनो युवक पिटाई से रोते और रहम की भीख मांगते नज़र आ रहे हैं, लेकिन कांस्टेबल ने अपना डंडा शांत नही किया. इस दौरान वो लगतार गन्दी गालियां भी देता रहा.
जानकारी के मुताबिक तीनो युवक को पुलिसवाला साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी करने के सन्देह में पकड़ कर लाया था, लेकिन इस तरह उसे पीटना जरुर कई सवाल खड़े करता है. हालाँकि अब देखना होगा सम्बंधित अधिकारी इसमें क्या एक्शन लेंगे.

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला