उज्जैन में आज शुक्रवार से दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 57 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर सहित 20 जिलों में है। सरकार का दावा है कि कॉन्क्लेव से एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश आएगा और 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
आयोजन के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में विशाल डोम बनाया गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम अवंतिका हॉल में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च को प्रात: 11 बजे अतिथियों का आगमन और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रात: 11.40 से 11.45 बजे तक मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन वीराराणा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात 11.45 से 11.55 बजे तक प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश गतिविधियों के सम्बन्ध में पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
इसके पश्चात दोपहर 12 से 12.20 बजे तक प्रमुख उद्योगपतियों के उद्बोधन का सत्र आयोजित होगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। निवेशकों को लैंड अलॉटमेंट लेटर का वितरण होगा। कार्यक्रम में ओडीओपी बिजनेस डायरेक्टरी का विमोचन किया जाएगा। इसके पश्चात मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन चैतन्य कश्यप द्वारा सम्बोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ.मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 से 2.45 बजे तक विक्रमादित्य लांज में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी।
More Stories
राजा और सोनम के बाद हनीमून मनाने सिक्किम पहुंचा एक और कपल 12 दिन से लापता!
128 वर्षीय योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, सरकार ने पद्मश्री से किया था सम्मानित!
महाकुंभ भगदड़ के बाद हालात अब काबू में, जल्द शुरू होगा शाही स्नान