नीमच में दो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत गई। मौके पर एएसपी नवल सिंह सिसोदिया और सीएसपी अभिषेक रंजन सहित पहुंचे। हादसा संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हादसा नीमच जिले की भरभड़िया रोड पर बालाजी नगर कॉलोनी के बाहर हुआ। जानकारी के अनुसार, नीमच सिटी थाना क्षेत्र जवासा चौकी में पदस्थ कॉन्स्टेबल राजाराम जाट बुधवार सुबह स्कॉर्पियों से फायरिंग ट्रेनिंग के लिए घर से निकले थे। भिड़ंत स्विफ्ट कार से हुई है। स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, इसमें कोई नहीं मिला। कार से कुछ ही दूरी पर कॉन्स्टेबल का शव मिला। पुलिस स्विफ्ट कार के मालिक का पता लगाने में जुटी है।

More Stories
पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम मानेकर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित; सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
रीवा में किराए को लेकर महिला और ऑटो चालक में विवाद, चौराहे पर चप्पलों से की पिटाई; वीडियो वायरल
सिविल जज बनीं, लेकिन नौकरी छोड़ चुना वैराग्य का रास्ता, 22 नवंबर को लेंगी जैन दीक्षा