पूर्व पार्षद अनवर कादरी पर मारपीट का आरोप लगा है। सदर बाजार थाना में कादरी और साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई है। इंदौर के बड़वाली चौकी इलाके में बुधवार देर रात पूर्व पार्षद अनवर कादरी एक पत्रकार के घर में बंदूक लेकर घुस गया। कादरी ने यहां पत्रकार और उसके परिवार के साथ मारपीट की। शिकायत के बाद सदर बाजार पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर केस दर्ज किया है।
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी अपने साथियों के साथ जावेद खान के घर में घुस गए। यहां कादरी ने जावेद को लात-घूंसों से पीटा। जावेद का आरोप है कि कादरी ने घर की महिलाओं पर भी हाथ उठाया। और घर में तोड़फोड़ भी की है।
जावेद ने पुलिस को बयानों में बताया कि वह पत्रकारिता करता है। उसने अनवर कादरी के खिलाफ वाट्सएप पर मैसेज चलाए थे। जावेद ने कादरी की संपत्ती संबंधित को लेकर कमेंट्स किए थे। इसी बात पर कादरी ने हमला किया है। जबकि कादरी का आरोप है कि जावेद ने फोन कर धमकाया है। उसके खिलाफ भी सदर बाजार थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। जावेद अनर्गल मैसेज बहुप्रसारित कर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

More Stories
पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम मानेकर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित; सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
रीवा में किराए को लेकर महिला और ऑटो चालक में विवाद, चौराहे पर चप्पलों से की पिटाई; वीडियो वायरल
सिविल जज बनीं, लेकिन नौकरी छोड़ चुना वैराग्य का रास्ता, 22 नवंबर को लेंगी जैन दीक्षा