मध्य प्रदेश को आज करोड़ों रुपये के विकास कामों की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम को न केवल संबोधित करेंगे बल्कि इस दौरान वे प्रदेश में 16,961 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश में तैयारियां हो गई हैं। प्रदेश में 500 स्थानों पर इसका लाइव प्रसारण किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आंवलिया एवं पारसडोह सिंचाई परियोजनाओं समेत विश्व की पहली वैदिक घड़ी वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में शाम 4 बजे से आयोजित होगा।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने लाल परेड ग्राउंड पहुँचकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। बता दें कि, पारसडोह मध्यम सिंचाई परियोजना 585.21 करोड़ रूपए की लागत से बैतूल जिले की मुलताई तहसील के ग्राम प्रभात पटटन में बनाई गई है। परियोजना का सिंचित क्षेत्र 19785 हैक्टेयर हैं। परियोजना से 42 गांव के 12507 किसान परिवार लाभांवित होंगे। ताप्ती नदी पर बनाई गई इस परियोजना की जल-भराव क्षमता 72.73 mm है तथा इसकी अधिकतम विद्युत खपत 8 मेगावॉट है।
इसके अलावा आंवलिया मध्यम सिंचाई परियोजना 224.46 करोड़ रूपए की लागत से खंडवा जिले की खालवा तहसील के ग्राम रोशनी में बनाई गई है। परियोजना का सिंचित क्षेत्र 6703 हैक्टेयर हैं। परियोजना से 14 गांव के 3739 किसान परिवार लाभांवित होंगे। नर्मदा नदी की सहायक घोड़ापछाड़ नदी पर बनाई गई इस परियोजना की जल-भराव क्षमता 26.24 मि.घ.मी है तथा इसकी अधिकतम विद्युत खपत 1.13 मेगावॉट है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!