लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
शाजापुर से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। साथ ही आगर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष चंदर सिंह मेवाड़ा, शाजापुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री विजेंद्र पाटीदार समेत जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, सरपंच और पूर्व सरपंच समेत कांग्रेस के ढाई हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
इन नेताओं ने भी ली भाजपा की सदस्यता
प्रदेश कार्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. बी. भारती, कांग्रेस के रायसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिभा शुक्ला सहित 40 से अधिक सरपंच, पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
More Stories
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची पर मचा बवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने राहुल गांधी से की शिकायत!
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से थे बीमार!
विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन! दो विधायक बने ‘भैंस’, अन्य विधायकों ने बजाई बीन…