V India News

Web News Channel

उज्जैन में कांग्रेस को झटका; मुस्लिम नेत्री नूरी खान ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा!

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। नूरी खान ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की जानकारी देते हुए लिखा है कि स्वास्थ्य और विशेष कारणों के कारण जिम्मेदारी का निर्वहन नही कर पाऊंगी। कांग्रेस की साधारण सदस्य के रूप में पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहेंगी। उन्होने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडग़े, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, जितेन्द्र भंवर सिंह, राजीव सिंह संगठन प्रभारी और केसी वेनूगोपाल को भेजा है।

नूरी खान ने लिखा है कि अध्यक्ष महोदय मैं पिछले 25 सालों से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हूं। हाल ही में कुछ दिन पूर्व मेरी मेजर सर्जरी हुई है। इस विषम परिस्थिति में भी मैंने नीमच के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन किया। अब मैं किसी तरह की जिम्मेदारी निर्वहन करने में असहज महसूस कर रही हूं।

इसके साथ ही नूरी खान ने कहा कि 2024 में हज भी जाना तय हुआ है। स्वास्थ्य और अन्य कारणों की वजह से मैं किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाऊंगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, नीमच प्रभारी और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तमाम पदों से अपना त्याग पत्र भेज रही हूं। साधारण सदस्य के रूप में सदैव पार्टी की विचारधार से जुड़ी रहूंगी।

गौरतलब है कि नूरी खान उज्जैन की रहने वाली हैं। महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से भी वह नाराज हो गई थीं। उस वक्त भी उन्होंने इस्तीफा दिया था। बाद में मना लिया गया था। उज्जैन में वह काफी एक्टिव रहती हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार वह पैदल भी चली थीं। उनके यात्रा के प्रवेश करने से पहले उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।