प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद इंदौर के BRTS में चलने वाली सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की कवायत शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में 10 इलेक्ट्रिक बसें इंदौर पहुंच चुकी है। वहीं, 40 और बस आने के बाद BRTS में चलने वाली सभी बसों को बदल दिया जाएगा।
सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें
दरअसल, इंदौर के नागरिकों को बेहतर लोक परिवहन की सुविधा देने के उद्देश्य से एक-दूसरे कोने को जोड़ती हुई बीआरटीएस बस सेवा चलाई जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इंदौर शहर इस दिशा में और भी तेजी से कार्य किया जा रहा है, जहां एक तरफ महापौर ने सोलर एनर्जी को लेकर शहरवासियों और पार्षदों से आह्वान किया था तो वहीं अब नगर निगम ने इसमें एक कदम आगे बढ़ाया है।
मिलेगी प्रदुषण से राहत
जिसके तहत, BRTS में चलने वाली सभी बसों का बदलाव होने जा रहा है, जिसमें सभी बसें इलेक्ट्रिक बसों से बदली जाएगी। प्रथम चरण में 10 इलेक्ट्रिक बस इंदौर पहुंच चुकी हैं। वहीं, आगामी दिनों में 40 और इलेक्ट्रिक बस इंदौर पहुंच जाएगी। इसके बाद बीआरटीएस में चलने वाली सभी बसों को इन इलेक्ट्रिक बसों से बदल दिया जाएगा। इससे ना सिर्फ नगर निगम के ऊपर से ईंधन का आर्थिक भार काम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह एक बेहतर कदम साबित होगा।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!