बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर एक रोजगार सहायक ने गरीब महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद रोजगार सहायक जहां लगातार गरीब महिला को धमका रहा था वही उसे कार्ड बनवाने की लालच भी दे रहा था। लगातार रोजगार सहायक द्वारा दी जा रही धमकी और उस संबंध बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रोजगार सहायक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोजगार सहायक मुकेश पांडेय ने एक गरीब महिला की मजबूरी का बेजा फायदा उठाते हुए उससे दुष्कर्म किया था। महिला अपने परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाना चाहती थी, ताकि परिवार के गुजारे के लिए उसे सरकारी तौर पर मिलने वाली मदद हासिल हो सके। इसके लिए वह रोजगार सहायक से पिछले कई दिनों से मिन्नतें कर रही थी।
इसी बीच आरोपी मुकेश ने उसे कार्ड बनाने का भरोसा देकर झांसे में लिया। फिर कागजात लेने के बहाने गत 22 फरवरी को महिला के घर पहुंच गया। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। रोजगार सहायक ने महिला से ज्यादती की। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई और घटना की शिकायत दर्ज कराई। बेला पुलिस चौकी प्रभारी ओशो गुप्ता और सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र वर्मा ने दबिश देकर रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!