विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बाबा के मंगल विवाह की तैयारियां शुरु हो गई है। 29 फरवरी से शिव नवरात्र की शुरुआत होगी और इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरु हो जाएंगे। आठ मार्च को महाशिवरात्रि तक नौ दिन भगवान का नौ रूपों में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। शिवनवरात्र में भोग आरती व संध्या पूजन का समय भी बदलेगा। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक शिव नवरात्र उत्सव मनाया जाता है। इस बार 29 फरवरी को शिव पंचमी के पूजन के साथ शिव नवरात्र की शुरुआत होगी। सुबह आठ बजे पुजारी कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महाकाल को अभिषेक-पूजन कर हल्दी चढ़ाएंगे।
दूल्हा बनेंगे महाकाल, सजेगा सेहरा
8 मार्च को शिव नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन देंगे। इस दिन बाबा क सप्तधान रूप में श्रृंगार कर फल व फूलों से बना सेहरा सजाया जाएगा। सोने के आभूषण धारण कराए जाएंगे और इसके बाद दोपहर में भस्म आरती होगी। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु