टेलीविजन के लोकप्रिय सितारे ऋतुराज सिंह के निधन से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है, उनके परिवार वाले भी सदमे में हैं। सोमवार की रात करीब 12. 30 मिनट पर ऋतुराज सिंह का यहां मुंबई में उनके लोखंडवाला आवास पर हृदयगति रुक जाने के चलते निधन हो गया। वह कुछ समय से अग्न्याशय (पेनक्रियाज) की बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में अस्पताल में भी भर्ती हुए थे।
ऋतुराज सिंह को करीब से जानने वाले उनकी और शाहरुख खान की दोस्ती के भी खूब चर्चे करते हैं। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘सत्यमेव जयते 2’ और ‘यारियां 2’ जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुके ऋतुराज दिल्ली में बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे। बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप से शाहरुख खान भी जुड़े थे और ऋतुराज सिंह से एक साल जूनियर भी थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋतुराज सिंह ने शाहरुख खान से अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात भी की।

More Stories
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन
नहीं रहे ‘वेलकम’ फेम अभिनेता मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
रिलीज हुआ अभिनेता अक्षय कुमार का ‘महकाल चलो’ गाना, भक्ति में डूबे नजर आए खिलाड़ी कुमार