V India News

Web News Channel

नहीं रहे ‘वेलकम’ फेम अभिनेता मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और बेहतरीन कॉमेडियन मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वह पिछले पांच सालों से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने मीडिया बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुश्ताक खान पिछले 15 दिनों से अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती थे और गुरुवार शाम उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कल (शुक्रवार) किया जाएगा.

‘बल्लू’ के किरदार से अमर हुए मुश्ताक खान
मुश्ताक खान ने अपने तीन दशक से लंबे फिल्मी सफर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं, लेकिन साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वेलकम’ में उनका ‘बल्लू लंगड़ा’ का किरदार सदाबहार हो गया. फिल्म में उनका बोला गया डायलॉग—“मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था…”—आज भी मीम्स और सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय है.