कोटा में शर्मसार कर देने वाला सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। एक कोचिंग छात्रा के साथ चार छात्रों ने फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना में लिप्त चारों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोचिंग छात्रा कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और लैंड मार्क सिटी इलाके में फ्लैट में रहती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसकी किसी अन्य छात्र से फ्रेंडशिप हुई थी। 10 फरवरी को सोशल मीडिया फ्रेंड ने अपने तीन अन्य साथी छात्रों के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के दो-तीन दिन तक कोचिंग छात्रा काफी अवसाद में रही और 13 फरवरी को उसने कुन्हाड़ी थाने में अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चारों छात्रों को हिरासत में ले लिया। चारों छात्र भी कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने छात्रों की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की है।
इस वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस घटना स्थल फ्लैट पर पहुंची। पुलिस ने यहां आवश्यक जांच कर सबूत जुटाने की कोशिश की। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!