बरातियों से भरे लोडिंग वाहन और ट्रक की सोमवार को मक्सी के पास फोरलेन पर जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। चार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन के बरातियों से भरे लोडिंग वाहन और ट्रक की सोमवार को उज्जैन लौटते समय कनसिया नाके पर पास फोरलेन पर जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। चार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसा उज्जैन से करीब 20 किलोमीटर दूर मक्सी और कनासिया के बीच हुआ। घायल को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में लाया गया था। उपचार के दौरान 50 वर्षीय उज्जैन निवासी नाथू गिरी की मौत हो गई।

More Stories
Ujjain; तेजा दशमी पर विष्णुपुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य बिंदौरी में गूंजे तेजाजी महाराज के जयकारे
गेबी हनुमान मंदिर के बाहर बुजुर्ग से मारपीट, पांच बच्चों का वीडियो वायरल
महाकाल भस्मआरती के नाम पर मेरठ के श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी, फर्जी VIP पास भी भेजा