भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी एक बार फिर से देश से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 9वें रोजगार मेले से जुड़े और उन्होंने 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। रोजगार मेले में पीएम मोदी सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा उम्मीदवारों को संबोधित किया।
इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज के इस रोजगार मेले में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन सभी को बहुत बहुत बधाई। आप सभी ने कड़े परिश्रम से ये सफलता हासिल की है। इस सफलता का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। देश भर में आज गणेश उत्सव की धूम चल रही है। इस पावन काल में आप सभी के नए जीवन का श्रीगणेश हो रहा है।

More Stories
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम
अमित शाह दिखाएंगे ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा यात्रा को हरी झंडी
लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा, पीएम मोदी ने देश को दिया आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संदेश