निर्वाचन आयोग आज शाम चार बजे चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा करेगा। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल के 294 सदस्यीय विधानसभा का सत्र 7 मई को, 126 सदस्यीय असम विधानसभा का सत्र 20 मई को और 140 सदस्यीय केरल विधानसभा का सत्र 23 मई को समाप्त होगा। वहीं, 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा का सत्र दस मई और 30 सदस्यीय पुद्दुचेरी विधानसभा का सत्र 15 जून को समाप्त होगा।

More Stories
ऑटो डेबिट सिस्टम में बड़ा बदलाव, EMI कटने से पहले अब 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट!
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में खाई में गिरी बस… सात लोगों की मौत, कई घायल!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन!