एशियन गेम्स 2023 में भारतीय प्लेयर्स बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज तीसरे दिन भारत ने एशियन गेम्स 2023 के घुड़सवारी में ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल मिला है। भारत के लिए अनुष अग्रवाला, ह्रदय विपुल चेड़ा, सुदप्ति हेजला और दिव्यकीर्ति सिंह ने कमाल कर दिया।
आज एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया था। भारत ने ग्रुप-स्टेज में ये लगातार दूसरा मैच जीता है। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान को मात दी थी। वहीं, शूटिंग में दिव्यांश सिंह पंवार और रमिता 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया से (18-20) से हार गए और चौथे स्थान पर रहे थे।

More Stories
सचिन का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, ब्रेंडन टेलर बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी
आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 34 रन से हराकर टी20 सीरीज में बनाई बढ़त!
ICC रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे में पहुंचे दूसरे स्थान पर