उज्जैन में 1 ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव, बच्चे और पत्नी के शव घर मे फर्स पर मिले, घटना की जांच में जुटी पुलिस…..जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार जानकी नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। मृतक परिवार खिलौने बेचने का व्यापार करता था।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गढ़ कालिका मार्ग पर जानकी नगर इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे और एक दंपती शामिल है।
मृतकों की पहचान मनोज (40), ममता (35), लक्की (12), कनक (6) के रूप में हुई हैं। इनमें से मनोज का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला जबकि तीन अन्य सदस्यों के शव घर मे फर्स पर मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि परिवार के मुखिया ने ही सभी को मारकर बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली हो। लेकिन फिर भी पुलिस हर ऐंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है। पलिस ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी ने उक्त परिवार की हत्या तो नहीं की।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी