V India News

Web News Channel

मंडला में आरक्षक ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज!

जिला के बम्हनी बंजर थाना परिसर के सरकारी आवास में आरक्षक सुनील सरयाम (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सिवनी जिला के आदेगांव थाना क्षेत्र के पटलोन गांव का रहने वाला था। आरक्षक वर्तमान में पुलिस लाइन मंडला में पदस्थ था और पूर्व में वह बम्हनी बंजर थाने में पदस्थ रहा है।

जिसके चलते वह बम्हनी बंजर थाना के सरकारी आवास में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, हालांकि अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर पीएम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा शव

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 9 बजे करीब आरक्षक सुनील सरयाम अपने ही सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्वजनों ने देखा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। गेट के किनारे से अंदर झांककर देखा तो रस्सी से लटका हुआ देखा। जिसके बाद स्वजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

एफएसएल टीम को मिला सुसाइड नोट

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया गया है।

मामले की जांच प्रारंभ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखी बातों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।