मध्य प्रदेश के दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा नेता की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। नेता का शव सड़क पर लथपथ हालत में टुकड़ों में मिला है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल गाड़ी किसकी थी इस बात की जांच में पुलिस जुटी है। भाजपा नेता की मौत से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक , घटना मंगलवार शाम की है। यहां दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर एक सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। हादसा देहात थाना क्षेत्र के उद्यानिकी कार्यालय के सामने हुआ। भाजपा नेता बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता के शरीर के अंग क्षत विक्षत हालत में सड़क पर बिखरे मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। अज्ञात गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी